Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
पतलीकूहल (कुल्लू)

बुधवार दोपहर बाद जिला की ऊझी घाटी के जाणा गांव में एक दोमंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस मकान में नीचे पशुओं को रखा जाता था और यहां पर घर का सामान भी रखा हुआ था। यह मकान उदय राम पुत्र खांपू का था।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को जहां एक तरफ यहां पर भारी बर्फबारी हो रही थी तो वहीं उदय के मकान में एक दम से आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

मगर तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। बर्फबारी होने के कारण उदय ने पशुओं को अपने दूसरे मकान में रखा हुआ था। जिस कारण इस अग्निकांड में कोई भी पशुधन की हानि नहीं हुई।

पंचायत उपप्रधान रोशन लाल ने बताया कि जैसे ही ग्रामीणों ने आग लगी देखी, तो वे आग बुझाने में जुट गए। लेकिन अफसोस है कि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस थाना पतलीकूहल से थाना प्रभारी राजीव लखनपाल अपनी टीम के साथ मौके पहुंचे। हालांकि भारी बर्फबारी के कारण सड़क यातायात के लिए बंद होने के चलते पुलिस टीम बर्फ में पैदल चल कर प्रभावित के घर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

राजीव लखनपाल ने बताया कि इस घटना में लगभग 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है, वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया कि पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!