Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
केलंग

बीती रात से हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में बर्फबारी का दौर जारी है। जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई है और ठंड का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है।

ऐसे में यहां पर पेयजल की पाइपें जाम हो जाने के कारण पेयजल सप्लाई बाधित हो गई। लोगों को पेयजल का संकट खड़ा हो गया। लेकिन जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने कड़ाके की ठंड में भी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए पानी की सप्लाई को बहाल किया।

मिली जानकारी के मुताबिक जल शक्ति विभाग के कर्मियों ने पानी की पाइपों को आग जला कर गर्म किया। जिससे जमा हुआ पानी पिघल गया और पानी की सप्लाई बहाल हो गई।

ऐसा केवल एक दो स्थानों पर ही नहीं हुआ, बल्कि तापमान में भारी गिरावट आ जाने से लाहुल स्पीति के अधिकतर इलाकों में लोगों को इस समस्या से दो चार होना पड़ता है।

लेकिन जल शक्ति विभाग के कर्मचारी व अधिकारी लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ऐसे मौसम में भी हर वक्त तत्पर रहते हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!