good news, hands holding paper with text concept, positive media
Spread the love

शिमला

हिमाचल सरकार ने शास्त्री शिक्षकों के 494 पदों की बैचवाइज भर्ती से रोक हटा दी है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को 15 दिनों में काउंसलिंग पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि, हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले का फैसला आने तक परिणाम निकालने पर रोक ही रहेगी। 17 नवंबर तक हो चुकी काउंसलिंग में भाग ले चुके अभ्यर्थी दोबारा से नहीं बुलाए नहीं जाएंगे।

शास्त्री के 494 पदों की बैचवाइज भर्ती 17 नवंबर को स्थगित कर दी गई थी। भर्ती नियमों पर आपत्तियां आने पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग रोकी थी।

सरकार से चर्चा करने के बाद काउंसलिंग शुरू करने का अब फैसला किया गया है। स्कूलों में रिक्त शास्त्री के पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए नवंबर में शेड्यूल जारी किया था।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!