Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
नेरचौक (मंडी)

पिछले दिन फतेहगढ़ साहिब में गोली मार कर आत्महत्या करने वाले सीआरपीएफ जवान तेजवंत सिंह का बल्ह उपमंडल के गलमा के पास कोटलू गांव के श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

42 वर्षीय तेजवंत सिंह पंजाब के फतेहगढ़ में कार्यरत थे। वह 10 मई को छुट्टी काट कर घर से ड्यूटी ज्वाइन करने गए थे। शुक्रवार की सुबह को फतेहगढ़ से उनके घर में फोन आया कि तेजवंत सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

शनिवार सुबह जैसे ही तेजवंत सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव में पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सीआरपीएफ के जवानों ने श्मशान घाट पर सलामी दी। तेजवंत सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक करीब 11 वर्षीय बेटा और एक करीब 13 वर्षीय बेटी छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!