Spread the love

धर्मशाला


हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा प्रदेश में स्कूल खोलने के संदर्भ में सरकार चार सितंबर को होने वाली बैठक में निर्णय करेगी। जबकि कॉलेज बुधवार से शुरू हो जायेंगे।

बताया कि नई शिक्षा नीति टास्क फोर्स का गठन किया है। हर जिला में टास्क फोर्स की बैठक होगी। इसकी शुरुआत मंगलवार को धर्मशाला में हुई। अन्य जिलों में भी बैठकें होंगी और प्रदेश में भी बिल्कुल सही तरीके से इसे लागू किया जाएगा। सितंबर माह के अंत तक पाठ्यक्रम कटौती का प्रारूप लागू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में आई थी। यह शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु के सिंहासन पर बैठाने के लिए प्रतिबंध है। इसके माध्यम से हम एक ऐसी शिक्षा हम अपने बच्चों को देना चाहते हैं कि बच्चे को दे कि वह वैश्विक बन सके।

हिमाचल प्रदेश में यह शिक्षा नीति सैद्धांतिक रूप से लागू कर दी है। एक वर्ष हो गया है इसकी टास्क फोस्स का गठन किए हुए अब हमने विचार किया है हर हेडक्वार्टर में जाकर ऐसी वर्कशॉप की जाए।

जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। शिक्षा नीति पर संवाद पर कार्यक्रम किया है। 111 स्टेक होल्डर हैं, डाइट के लोग हैं, अभिभावक हैं पांच मई तक यह कार्यक्रम चलेगा। शिक्षागत ढांचे को मजबूत करने के लिए सात परियोजनाएं स्ट्रेंथनिंग टीचर लर्निंग एंड रिसर्च फॉर स्टेट शुरू किया है, इसे साढ़े छह सौ करोड़ केंद्र से मिलने वाले हैं।

इस प्रोजेक्ट की भी लांचिंग की है। यह प्रोजेक्ट पांच वर्ष के लिए प्रोजेक्ट होगा। संवाद कार्यक्रम के साथ-साथ यह कार्यशालाएं आयोजित होती रहेंगी। ब्लॉक स्तर पर शिक्षण संस्थान तक ऐसी चर्चाएं होती रहें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!