Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू


पिछले कुछ दिनों से जिला में मारपीट की घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिसके कारण आम लोगों में भय का माहौल पनपने लगा है। बीते दिनों कुल्लू में एक दंपति पर हुये जानलेवा हमले के बाद दोनों पति पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रहे है।

वहीं सोमवार शाम करीब 5 बजे के भुंतर तहसील की अति दुर्गम पंचायत पीणी में एक मार पीट की घटना घटी। जानकारी के अनुसार दो परिवारों में भुमि के पीछे हुए झगड़े में तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए है।

जानकारी के अनुसार भुमि विवाद के पीछे दो परिवारों में जमक र डंडे व पत्थर चले। जिसमें एक परिवार के 3 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। जिन्हें ग्रामीणों ने घायल अवस्था में कुल्लू पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल पवन कुमार, दिनेश कुमार, व कूर्मदत्त ने बताया कि उनके घर के साथ रहने वाले एक उच्च जाति के परिवार ने उनके खेत में बजरी का टिपर फेंका। उसको रोकने के लिए उन्होंने कहा तो पूरे परिवार ने उन पर हमला कर दिया।

पवन कुमार का कहना है कि उन्होंने पत्थर, डंडे से प्रहार किया। जिस कारण खून से लथपथ हो गए और उनको जाति सूचक गाली गलौच भी किया गया। उन्होंने कहा कि हमले में तीन महिलाएं तीन पुरुष शामिल थे।

जबकि एसपी कुल्लू के मुताबिक दूसरे पक्ष के भी दो लोग हेम सिंह व युवराज घायल हुये हैं। बताया कि दोनों तरफ से पुलिस में मामला दर्ज हुआ और पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!