कुल्लू, करंट न्यूज़ : वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार और संगीतकार केआर पंछी के सम्मान में सूत्रधार कला संगम कुल्लू एक विशेष सांस्कृतिक संध्या आयोजित करने जा रहा है। रविवार, 4 अक्टूबर को देवसदन कुल्लू के सभागार में शाम 6:30 से रात 10 बजे तक *“एक शाम पंछी जी के नाम”* कार्यक्रम होगा।
संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में सूत्रधार भवन में हुई कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोंगेंद्र ठाकुर, भंडार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव यशोदा शर्मा, प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम, सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुबोध सूद, संगीत अकादमी प्राचार्य पं. विद्या सागर, आमंत्रित सदस्य जीवन बुड़ाल, संजय पुजारी और प्रबंधक उत्तम चंद मौजूद रहे।
*कौन-कौन देगा प्रस्तुति*
कार्यक्रम में सूत्रधार संगीत अकादमी के प्राचार्य पं. विद्या सागर, वरिष्ठ कलाकार निशांत गौतम, अमित मंहत, विजय, लाल सिंह, जीवन बुडाल, टविंकल, अर्पिता ठाकुर, संजय पुजारी, अनुष्का और संगीत सदन मंडी के संगीत गुरु उमेश भारद्वाज के शिष्य विशेष प्रस्तुतियां देंगे। मंच संचालन सुंदर श्याम करेंगे।
आयोजन के लिए उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है, जिसमें महासचिव अतुल गुप्ता, जोंगेंद्र ठाकुर, तिलक राज चौधरी और सुबोध सूद सहयोग करेंगे। कार्यक्रम सभी कला प्रेमियों के लिए निःशुल्क रहेगा।
*कौन हैं केआर पंछी*
हिमाचल के प्रतिष्ठित पहाड़ी गीतकार, संगीतकार और साहित्यकार केआर पंछी ने लोक संस्कृति, भाषा और संगीत को समृद्ध करने में अपना जीवन समर्पित किया है। मार्च 2026 में उन्होंने 90 वर्ष पूरे किए हैं।
*नए लोक गीत का विमोचन*
बैठक के बाद केआर पंछी के निर्देशन में तैयार लोक गीत *“रुमे गै झुरिये रुमे”* का विमोचन भी किया गया। गीत में गायक जीवन बुडाल ठाकुर की आवाज, शालू शर्मा और कशिश ठाकुर की प्रस्तुति है, संगीत विजय का और गीत-कम्पोजिशन केआर पंछी का है।
साथ ही कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में संस्था की ओर से शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति देने का भी निर्णय लिया गया।