26 को विशाल नगर कीर्तन, 27 को संत सम्मेलन व मेडिकल कैंप
कुल्लू,करंट न्यूज़ : उदासीन संप्रदाय के संस्थापक, तपस्वी बाबा श्रीचंद जी महाराज का *532वां प्रकाश पर्व* इस वर्ष बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए *स्वामी दयानंद जी महाराज* मुख्य प्रबंधक एवं समस्त कमेटी, गुरुद्वारा गदौरी साहिब, तपस्थान बाबा श्रीचंद जी तपस्थान गुरुद्वारा गदौरी साहिब ने बताया कि *25, 26 और 27 सितंबर 2026* को तीन दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
*तीन दिन क्या-क्या होगा*
आयोजन समिति के अनुसार पर्व के दौरान संत महापुरुष, सिंह साहिबान और गुरमुख प्यारे संगत को कीर्तन, कथा और गुरु उपदेश के माध्यम से निहाल करेंगे। तीनों दिन संगत के लिए *गुरु का अटूट लंगर* लगातार बरताया जाएगा।
*26 सितंबर – विशाल नगर कीर्तन :* इस दिन गदौरी साहिब से विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु गुरु घर की खुशियां प्राप्त करेंगे।
*27 सितंबर – संत सम्मेलन और सेवा :* पर्व के अंतिम दिन भव्य *संत सम्मेलन* होगा, जिसमें देशभर से पहुंचे संत-महापुरुष आध्यात्मिक विचार रखेंगे। इसी दिन मानवता की सेवा के लिए *विशाल मेडिकल कैंप* भी लगाया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर जरूरतमंदों की जांच कर मुफ्त परामर्श देंगे।
समस्त कार्यक्रम गुरुद्वारा गदौरी साहिब, तपस्थान बाबा श्रीचंद जी महाराज में पूरी धार्मिक मर्यादा के साथ होंगे।