शिमला, करंट न्यूज़ : सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने जिला न्यायपालिकाओं में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 388 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
*कुल 388 पद, आवेदन 10 अगस्त से*
इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त से 10 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट `https://highcourt.hp.gov.in/` पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
*किस पद के लिए कितनी वैकेंसी*
भर्ती में क्लर्क से लेकर चपरासी तक के पद शामिल हैं।
– *कोर्ट मैनेजर*: 5 पद – नियमित। वेतन: ₹48,700 से ₹1,54,300
– *क्लर्क*: 141 पद – 84 नियमित, 57 अनुबंध।
– *स्टेनोग्राफर ग्रेड-3*: 79 पद – 48 नियमित, 31 अनुबंध।
– *ड्राइवर*: 9 पद – 4 नियमित, 5 दैनिक वेतनभोगी।
– *प्रोसेस सर्वर*: 65 पद – 61 नियमित, 1 अनुबंध, 3 दैनिक वेतनभोगी।
– *चपरासी/ऑर्डरली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी*: 89 पद – 69 नियमित, 20 दैनिक वेतनभोगी।
*योग्यता और जरूरी शर्तें*
– *कोर्ट मैनेजर*: स्नातक + MBA और 3 साल का अनुभव। आयु 25 से 35 वर्ष।
– *क्लर्क*: स्नातक। टाइपिंग: अंग्रेजी 30 WPM, हिंदी 25 WPM।
– *स्टेनोग्राफर ग्रेड-3*: स्नातक। अंग्रेजी शॉर्टहैंड 80 WPM, टाइपिंग 40 WPM। हिंदी टाइपिंग 30 WPM।
– *ड्राइवर*: मैट्रिक पास + 3 साल पुराना LMV लाइसेंस।
– *प्रोसेस सर्वर व ग्रुप-D*: 12वीं पास।
*आवेदन शुल्क*
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹450 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹300 निर्धारित किया गया है।
हाईकोर्ट ने कहा है कि चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है।