Spread the love

केलंग | करंट न्यूज़: लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने ग्राम पंचायत तिन्दी की प्रधान और महिला कांग्रेस की पूर्व जिला महासचिव कमला ठाकुर को लाहुल-स्पीति जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि कमला ठाकुर को संगठन और क्षेत्र का लंबा अनुभव है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में लाहुल-स्पीति में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त एवं मजबूत होगा

बता दें कि ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने 27 जुलाई को हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियों को मंजूरी दी थी। इसी के तहत कमला ठाकुर को लाहुल-स्पीति का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कमला ठाकुर इससे पहले महिला कांग्रेस में जिला महासचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। साथ ही वह ग्राम पंचायत तिन्दी की प्रधान भी हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे जिला में महिला मोर्चे को नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!