Spread the love

कुल्लू | करंट न्यूज़।
टेट प्रभावित शिक्षक मोर्चा हिमाचल प्रदेश की जिला कुल्लू इकाई का गठन कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से *किशोरी ठाकुर* को *जिला अध्यक्ष* व *खेम दास महंत* को *जिला महासचिव* नियुक्त किया गया। 

*शिक्षकों के हितों की रक्षा को संगठन प्रतिबद्ध

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष *किशोरी ठाकुर* ने कहा कि टेट प्रभावित शिक्षकों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष और शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ काम करेगा। 

उन्होंने कहा कि टेट प्रभावित शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

*काले कानून के खिलाफ तैयार होगी रणनीति

जिला महासचिव *खेम दास महंत* ने कहा कि पूर्वव्यापी कानून शिक्षकों पर क्यों थोपा जा रहा है। शिक्षक अन्याय की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगा। शिक्षक के सम्मान की लड़ाई के लिए हम हमेशा तत्पर हैं। 

महंत ने कहा कि *काले कानून टेट* के खिलाफ अति शीघ्र रणनीति तैयार की जाएगी और देश की संसद तक हिमाचल के हजारों शिक्षकों की आवाज पहुंचाई जाएगी। 

*घोषित हुई नई कार्यकारिणी

घोषित जिला कार्यकारिणी में *वेद प्रकाश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केहर सिंह प्रेमी को उपाध्यक्ष, मीना कुमारी कोषाध्यक्ष, दीपिका शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष और गुरदेव ठाकुर को प्रवक्ता* नियुक्त किया गया। 

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से टेट प्रभावित शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे और जिला कुल्लू में संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!