Spread the love

पधर/मंडी, करंट न्यूज : सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा करने वाले पिता के संस्कारों पर चलते हुए मंडी जिले के बड़ागांव के दो सपूतों ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

मंडी जिला के गांव बड़ागांव, डाकघर द्रंग, तहसील पधर निवासी सेवानिवृत्त फौजी नेक राम ठाकुर सुपुत्र स्व. सुंदर सिंह के घर इन दिनों जश्न का माहौल है। उनके बड़े बेटे *सौरव ठाकुर* ने भारतीय वायुसेना में *विंग कमांडर* की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर ली है। अब वे देश की हवाई सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

वहीं उनके छोटे बेटे *अमित ठाकुर* ने भी बड़ी छलांग लगाई है। पखरी में रह रहे अमित पहले पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। कड़ी मेहनत के बाद उनका चयन *SO* के पद पर हुआ है। वर्तमान में वे हिप्पा (HIPA) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

बेटों की इस दोहरी उपलब्धि पर गदगद पिता नेक राम ठाकुर ने नियुक्ति एवं चयन के उपलक्ष्य में गांव में *धाम का आयोजन* किया, जिसमें रिश्तेदारों और गांववासियों ने शिरकत कर परिवार को बधाई दी।

एक फौजी पिता के लिए इससे बड़ा गर्व क्षण और क्या होगा कि उनके दोनों बेटे वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। बड़ागांव से निकली यह उपलब्धि पूरे जिला के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!