Spread the love

मंडी, करंट न्यूज़ :  हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति मंडी जिला इकाई नशा मुक्त पंचायत चुनाव करवाने हेतू मतदाता जागरूकता अभियान चलायेगी। जिसमें लोगों से अपील की जायेगी कि पंचायत चुनावों के दौरान शराब और अन्य नशीले प्रदार्थ बांटने वाले उम्मीदवारों को वोट न करें। समिति केवल ऐसे उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील करेगी, जो स्वयं नशे से दूर हो और नशे का विरोध करे। ईमानदार, जिम्मेदार और विकास करने वाले उम्मीदवार को ही वोट करें। 

जिला सचिव गजेन्द्र शर्मा ने बताया की समिति 10 मई से 30 मई तक जिला भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलायेगी। जिसमें समिति के कार्यकर्ता गांव गांव में लोगों से संवाद करेंगे व नशे के विराघ में पर्चे बांटकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि कुछ उम्मीदवारों द्वारा वोट पाने के लिए शराब, नशीले पदार्थ और पैसे बांटे जाते हैं और वो चुनाव जीत जाते हैं।

गजेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे नुमाईंदे सिर्फ वोट नहीं खरीदता वह हमारे समाज और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करते हैं । नशा माफिया युवाओं को पैसे और शराब के लालच में फंसाते हैं।

जिससे उनकी पढ़ाई, करिअर और स्वास्थ्य सब नष्ट हो जाता है। धीरे धीरे युवा नशे के आदि हो जातें हैं और अपराध और हिंसा की राह पर चले जाते हैं। नशे से कई घरों में झगड़े, हिंसा और आर्थिक संकट बढ़ते हैं। एक व्यक्ति का नशा पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने आम जनता से अपील की है कि चुनावों के दौरान बांटे जाने वाले शराब व अन्य नशे का विरोघ करें। इसके साथ ही ऐसे उम्मीदवारों का बहिष्कार करें जो नशा बांटते हैं। केवल ईमानदार, जिम्मेदार और विकास करने वाले उम्मीदवार को वोट दें और एक बेहतर समाज का निर्माण करें सभी अपना योगदान दें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!