शिमला : मंगलवार को प्रदेश भाजपा द्वारा हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी निकाय चुनावों के तहत जिला परिषद चुनावों के लिए समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
यह सूची प्रदेश चुनाव संयोजक विपिन सिंह परमार द्वारा मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श और संगठनात्मक मंथन के बाद अंतिम रूप दी गई। हालांकि यह चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़े जा रहे हैं। लेकिन चुनाव में समर्थित प्रत्याशियों को उतारने की रिवायत जारी है।
जिला कुल्लू
जिला कुल्लू में वशिष्ठ से ठाकुर दास, जेष्ठा से कमलेश कुमारी, लरांकेलो से अनिल राणा, बरशैणी से सुशील कुमार, धाउगी से तेजा सिंह ठाकुर, चायल से पिंकी देवी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

जबकि, ब्रौ से नीना जोशी, बखनाओ से योगिंदर कुमार, लझिरी से आशा ठाकुर, बालागढ़ से कुसुम लता दीपक, जरड़-भुट्टी कॉलोनी से प्रकाश चंद, मौहल से निशा ठाकुर, डूघिलग से राजकुमार ठाकुर और कटाराई से जिंदू ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
लाहुल-स्पीति
जिला लाहुल-स्पीति में उदयपुर से रूब देवी, त्रिलोकनाथ से भीम सेन, जाहलमा से संतोष, वारपा से रतन लाल भट्ट, कोलोंग से छेरिंग सम्फेल, सिस्सू से मंगल चंद, लोसर से थुकतन डोलमा और काजा से टिनले देवचन को प्रत्याशी बनाया गया है।
मंडी जिला
जिला मंडी में भडयाल से केहर सिंह चौहान, नेर घरवासड़ा से बिंदु बाला, लांगणा से रजनी देवी, डलाह से चम्पा देवी, कुफरी से संतोष कुमारी, नगवाई से विद्या देवी,
स्योग से धर्मपाल, सदयाणा से परसराम, कोटली से हेमलता, थाची से बोदी देवी, गोड़ा गागल से पंकज शर्मा, बैहल से संजय रावत और लोअर रिवालसर से रोशन लाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
जिला चंबा
जिला चंबा में करियास से सुनीता कुमारी, भरमौर से लीला शर्मा, सनवाल से जसवंत सिंह, चांजू से देवकी देवी, करियां से राज सिंह ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया।

जबकि, मोटला से तिलकराज, कथेड़ से दिव्य ज्योति वर्मा, बनेट से संदीप पनियाल, नैनी खड्ड से सतप्रकाश, व्याणा से नताशा जरयाल और किहार से सरिता को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
जिला हमीरपुर
जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने हमीरपुर जिले के 19 वार्डों के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मंडल,जिला और प्रदेश चुनाव समिति से चर्चा तथा वरिष्ठ नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है।

वार्ड नंबर एक बीड़ बगहेड़ा से तृप्ता देवी, पनोह से आशा ठाकुर, दरोगण पति कोट से मंजीत सिंह, ऊहल से ज्योति ठाकुर, जंगल रोपा से सोनी कुमार, ताल से सुशील कुमार,चमनेड से रोहित शर्मा, बधाणी से रजनी देवी, धमरोल से अनीता शर्मा, जाहू से अजय शर्मा, महल से अंजना कुमारी, करेर से गुरदीप सिंह, बिझड़ी से रवि कुमार, झंझयाणी से रामेश्वर दत्त, दांदडू से रेणु बाला, लहड़ा से रंजना कुमारी, मालग (धनेटा) से काजल, अमलैहड़ से वीरेंद्र सिंह और सपड़ोह से नीलम चौधरी को दायित्व सौंपा गया है।