Spread the love

पालमपुर (कांगड़ा), करंट न्यूज़ : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की पंचरुखी थाना की पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जिसके तहत जिला पुलिस की विशेष टीम ने बनूरी-पंचरुखी संपर्क मार्ग पर एक आल्टो कार से 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद करने के साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम पंचरुखी क्षेत्र में रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को अपने खबरी से सूचना मिली कि बनूरी-पंचरुखी संपर्क मार्ग पर श्मशानघाट के पास रुके दो वाहनों में सवार भारी मात्रा में चरस सप्लाई करने की फिराक में हैं।

यह जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों की तलाशी ली तो एक वाहन से 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों वाहन सवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय गोपाल पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव खून्न व 37 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय धनी राम निवासी गांव डगूट, डाकघर जाओं, दोनों तहसील आनी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पंचरुखी में मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। ताकि चरस की खरीद फ़रोख्त का पता चल सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!