केलंग, करंट न्यूज़ : जिला प्रशासन लाहुल एवं स्पीति राष्ट्रपति के प्रस्तावित लाहुल दौरे के दृष्टिगत, आम नागरिकों एवं लाहुल आने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी है कि जिला लाहुल एवं स्पीति में आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएँ लागू की जा रही हैं।
इस संबंध में जारी आदेश में बताया है कि नॉर्थ पोर्टल (अटल टनल) से सिस्सू तक का सम्पूर्ण मार्ग सभी प्रकार की आवाजाही के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध दिनांक 29 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावी रहेगा।
अत्यंत आवश्यक सूचना
जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है कि उपरोक्त तिथि एवं समय के दौरान नॉर्थ पोर्टल (अटल टनल) से सिस्सू तक का मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में आम वाहनों एवं पैदल आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। केवल सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध पास धारक वाहन/अधिकारी ही अनुमति प्राप्त होंगे।

आम जनता हेतु निर्देश
जिला प्रशासन ने कहा है कि निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
कहा है कि सुरक्षा कारणों से लगाए गए बैरिकेड्स/नाके/चेक पोस्ट को पार न करें। अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता
प्रशासन के कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में टोल-फ्री नंबर 1077 / 9459461355 (जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, लाहौल एवं स्पीति) या निकटतम पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी से संपर्क करें। आवश्यक सेवाएँ पूर्ववत जारी रहेंगी एवं इनके लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिला प्रशासन ने सभी निवासियों एवं पर्यटकों से अपील की है कि राष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करें।