निरमंड (कुल्लू), करंट न्यूज़ : निरमंड पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ (PPWA) निरमंड की मासिक बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह निथर में आयोजित की गई। बैठक में संघ के 15 सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान संघ में दो नए सदस्यों अशोक कुमार तथा दिखरू राम का विधिवत रूप से स्वागत किया गया। नए सदस्यों को संघ की गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं अब तक की कार्यवाही की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक में कोई नया एजेंडा प्रस्तुत नहीं किया गया। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने यह भी आग्रह किया कि जून 2026 में बागा सराहन (निरमंड) में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाए।
बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
संघ ने सरकार से मांग की है कि चिकित्सा बिलों, एरियर तथा अन्य सभी वित्तीय लाभों का भुगतान तुरंत जारी किया जाए। ताकि पेंशनर्स को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता एवं सक्रियता बनाए रखने का संकल्प लिया।