Spread the love

आनी (कुल्लू), करंट न्यूज़ : आनी के सीरीगढ़ क्षेत्र दलाश् के चपोहल गाँव में रविवार रात से शुरू हुई श्रीराम चरित मानस कथा के दूसरे दिन कथावाचक व्यास आचार्य डॉ दया नंद गौतम ने भक्तों को शिव-पार्वती विवाह. सती चरित्र. नारद मोह. या फिर भगवान राम के अवतार की कथा का वर्णन किया।

यह दिन ज्ञान.भक्ति और भगवान के सगुण रूप के प्रकटीकरण को समर्पित होता है. जिसमें कथावाचक श्रोताओं को जीवन में श्रद्धा और विश्वास का महत्व समझाते हैं।

आचार्य ने नारद जी के अहंकार का दमन और शिवजी की महिमा का वर्णन भी सुनाया और माता सती द्वारा भगवान राम की परीक्षा लेने का प्रसंग. जिससे ज्ञान और विश्वास के बीच का अंतर स्पष्ट होता है। रावण के अत्याचार और देवताओं की प्रार्थना के बाद भगवान विष्णु द्वारा राम रूप में अवतार लेने की कथा भी सुनाई.

कथावाचक डॉ. दया नंद गौतम ने कथा के माध्यम से यह संदेश दिया कि ईश्वर की कृपा केवल उन्हीं पर होती है. जिनके हृदय में छल. कपट और द्वेष नहीं होता. ऐसे सजन व्यक्ति प्रभु भक्ति का अमृतपान कर अपने जीवन को भव सागर के पार लगा देते हैं.

कथा के दूसरे दिन एपीएमसी कुल्लू एव्ं लाहौल स्पीति के पूर्व चेयरमैन एव्ं वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने बतौर मुख्यातिथि और उनके साथ पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल. वरिष्ठ प्रवक्ता चंद्र मोहन सूद. सत पाल ठाकुर निवर्तमान महासचिव बीसीसी आनी. अनिल ठाकुर अध्यक्ष दलाश् जोन. आशीष ठाकुर महासचिव. संजीव शर्मा कोषाध्यक्ष. राकेश शर्मा तथा राम कृष्ण आदि नेताओं ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की. जिनका कथा आयोजन समिति ने भव्य स्वागत किया.

इस मौके पर मुख्यातिथि यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने अपने संबोधन में स्थानीय लोगों को इस तरह के धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे शुभ आयोजनों से हमारी प्राचीन संस्कृति का संरक्षण होता है और भावी पीढी को भी अपनी संस्कृति को करीब से जानने का अवसर प्राप्त होता है.

Leave a Reply

error: Content is protected !!