सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के परवाणू के जाबली क्षेत्र में पुलिस की एक टीम चिट्टा तस्कर को पकड़ने के लिए तैनात थी। लेकिन चिट्टा तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर भागने में सफल रहा।
वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए सोलन के एसपी ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर चार पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में तीन सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। इन चारों को सस्पेंड करने के साथ ही लाइन हाजिर कर दिया गया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस टीम की लापरवाही के कारण ही अपराधी वहां से फरार हो पाया। एसपी ने इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अगर य़ह पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई हो सकती है।