Spread the love

मनाली, करंट न्यूज़ : शुक्रवार को पुलिस थाना मनाली के जवानों ने पुलिस के मानवीय चेहरे को उजागर करते हुए सराहनीय कार्य किया। मानवीय संवेदनाओं पर खरा उतरते हुए बर्फ़ में फंसे व चलने में लाचार हो चुके युवक को एक जूते पहनाने के साथ ही उसे पीठ पर उठा कर सुरक्षित मनाली पहुंचाया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 112 नंबर के माध्यम से सूचना मिली कि 20 वर्षीय अर्शद नरिक्कोट्टु मेचेरी, निवासी पेचेरी हाउस, कुन्नथ परम्बा, मून्नियूर साउथ, मून्नियूर, जिला मलप्पुरम, केरल अकेले व्यासकुंड की ओर ट्रैकिंग हेतु गया था। जहां वह बर्फ में फंस गया। सूचना के अनुसार उसके जूते भी बर्फ में गीले हो जाने के कारण वह चलने में असमर्थ हो गया था।

बताया कि सूचना मिलते ही अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात सब-इंस्पेक्टर राज कुमार को पुलिस टीम सहित तत्काल व्यासकुंड की ओर रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि उक्त व्यक्ति धुंधी पुल से लगभग 2 से 3 किलोमीटर ऊपर बर्फ के बीच फंसा हुआ था तथा चलने में असमर्थ था।

डीएसपी ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर राज कुमार एवं उनकी टीम द्वारा तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तथा युवक को अपनी पीठ पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक लाया गया। इसके उपरांत उसे सकुशल वापस पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!