कुल्लू, करंट न्यूज़ : रोटरी क्लब द्वारा विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों के सहयोग से पुलिस लाइन वाशिंग में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन इंदिवर मेहता, प्रधान रोटेरियन पूजा मलिक, रोटेरियन अभिषेक सूद, रोटेरियन वंदना मेहता, रोटेरियन डॉ. पी. डी. लाल, एसपी मदन लाल कौशल, डीएसपी राजेश कुमार, अन्य अधिकारीगण, पुलिस लाइन स्टाफ, पुलिस कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

इस शिविर में पहली बार 100 से अधिक मरीजों की नेत्र जांच की गई, जो एक रिकॉर्ड संख्या रही।
रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, चिकित्सकों एवं आम जनता का आभार व्यक्त किया, कि उनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।