करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू
पिछले दिनों कुल्लू मनाली वाम तट मार्ग पर छरूडू के पास पूर्व प्रधान व उसकी पत्नी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मनाली से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हालांकि पुलिस इस मामले में मीडिया को खुल कर जानकारी मुहैया करवाने में शुरू से ही परहेज करती आ रही है। जबकि इस मामले में पांच आरोपी पहले ही आत्म समर्पण कर चुके हैं या गिरफ्तार हो चुके हैं।
अब जानकारी मिली है कि इस मामले में छठे आरोपी को पुलिस ने रविवार रात को पकड़ा था। इसके बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे एक सितंबर तक पुलिस रिमांड में रखने का आदेश सुनाया है।
है।