Spread the love

शिमला, करंट न्यूज: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (ICCC) तथा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र में स्थापित त्वरित घटना रिपोर्टिंग प्रणाली के विभिन्न निगरानी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न डैमों से पानी छोड़ने और बरसात के दौरान होने वाले नुकसान की स्थिति का सटीक डेटा तैयार किया जाए, ताकि आपदा प्रबंधन में त्वरित निर्णय लिए जा सकें।

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.के. पंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!