केलंग | करंट न्यूज:
जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। *कडू नाला* के पास पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिरने से *कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी* उसकी चपेट में आ गई। टैक्सी में *15 लोग* सवार थे। जिनमें 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी भरमौर के विधायक डॉ जनकराज ने दी है।
उन्होंने बताया कि टैक्सी में 15 लोग सवार थे। अचानक पहाड़ से कडु नाला के पास मालबा गिरा। टैक्सी पूरी तरह से मलबे में दब गई। विधायक ने बताया कि इस हादसे में एक छोटे बच्चे सहित 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों ने छलांग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हुए है उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है
*क्या है पूरा घटनाक्रम*
जानकारी के अनुसार यह टैक्सी *कुल्लू से पांगी* जा रही थी। एक दिन पहले *उदयपुर-किलाड़ सड़क* बंद होने के कारण वाहन में सवार सभी यात्री *तिंदी* में रुके हुए थे। शुक्रवार सुबह मार्ग खुलने के बाद वे पांगी की ओर रवाना हुए थे।
सुबह के समय जैसे ही टैक्सी *कडू नाला* के पास पहुंची, ऊपर पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर गए। मलबे की चपेट में आने से टैक्सी पूरी तरह दब गई।
*राहत और बचाव कार्य जारी*
हादसे की सूचना मिलते ही *तिंदी पुलिस* और *बचाव दल* तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया।

हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल भिजवा दिया जिस है। अन्य यात्रियों की तलाश के लिए *जेसीबी और बचाव दल* मलबा हटाने में जुटे हैं। भारी मलबा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।
*विधायक डॉ जनकराज ने जताई गहरी संवेदना*
विधायक डॉ जनकराज ने इस हादसे पर गहरा शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों से गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया है कि घायलों का बेहतर उपचार करवाया जाए और मृतकों के परिजनों को भी उचित सहायता मुहैया करवाई जाए।
*प्रशासन की अपील*
*जिला प्रशासन लाहुल-स्पीति* ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें। बचाव दल लगातार मौके पर काम कर रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण यातायात पहले से ही प्रभावित है। प्रशासन ने इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।