Spread the love

बिलासपुर, करंट न्यूज़ : बीते दिन कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर कोठी के पास एक कार की टक्कर लगने से एक 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान 7 वर्षीय तृषा पुत्री देवराज निवासी गांव सलोंन मंडल, डाकघर हरलोग व तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक बच्ची तृषा पैदल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक कार HP 01D-7500 ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची गंभीर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत तृषा को घुमारवीं अस्पताल पहुँचाया।

वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। लेकिन एम्स पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस थाना भगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!