Spread the love

लीज डीड रद्द करने के बाद भी उद्योग विभाग के अधिकारी नहीं कर पाये कोई बड़ी कार्रवाई

धर्मचंद यादव
कुल्लू


जिला के एकमात्र औद्योगिक क्षेत्र शमशी में एक उद्योगपति द्वारा मॉर्निंग बेक इंडस्ट्री के लिये आवंटित प्लॉट पर नियमों के विपरित मॉल बनाने का मामला अब विभाग के निदेशक के पास पहुंच गया है। इससे संबंधित तमाम रिकॉर्ड उद्योग विभाग के निदेशक ने शिमला तलब किया है।

हालांकि उद्योग विभाग की कुल्लू जिला महाप्रबंधक ने मॉर्निंग बेक इंडस्ट्री का प्लॉट आवंटन रद्द कर दिया है। लेकिन वह इस मामले में कागजी कार्रवाई के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई।

जबकि विभाग द्वारा लीज पर दी गई भूमि की लीज डीड रद्द करने के बावजूद अपनी जमीन को वापिस लेने और अवैध तौर पर बनी दुकानों के मामले में सख्त कार्रवाई करने से उद्योग विभाग लगातार बचता आ रहा है।

ऐसे में अब उद्योग विभाग के निदेशक ने कुल्लू से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि अब इस मामले में निदेशालय की तरफ से कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।

उल्लेखनीय है कि उद्योगपति ने मॉर्निंग बेक इंडस्ट्री के लिये स्वीकृत 600 स्केयर मीटर भूमि के स्थान पर 798 स्केयर मीटर पर कब्जा करके इमारत का निर्माण कर दिया। जिसमें मॉल बना कर दुकानें किराये पर दी गई हैं।

जबकि विभाग के नियमों के मुताबिक वहां पर मॉल नहीं बनाया जा सकता है। लेकिन उद्योग विभाग के अधिकारियों ने इस मसले पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे साफ होता है कि विभाग के अधिकारी इस मामले में पूरी तरह से आंख मूंदे

जबकि इस भवन में बेकरी उद्योग लगाने के साथ-साथ गोदाम बनाने का प्रावधान था और इसके अलावा एक आउटलेट बनाया जाना था जिसमें बेकरी उद्योग में तैयार उत्पादन को आउटलेट में शो करना था।

परंतु इस आउटलेट के नाम पर उद्योगपति ने यहां आधा दर्जन से अधिक दुकानों का निर्माण कर दिया। जिसमें करीब 6 दुकानें किराए पर दुकानदारों को अलाट कर दिया है और कुछ दुकानें आउटलेट के रूप में अपने पास भी रखी है।

उधर उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापत्ति का कहना है कि शमशी में एक उद्योगपत्ति द्वारा मॉर्निंग बेक इंडस्ट्री के नाम पर मॉल बनाये जाने का मामला उनके ध्यान में हैं।

कहा कि नियमों को ताक पर रख कर इसमें जो भी निर्माण हुआ है। उससे संबंधित तमाम दस्तावेज और रिपोर्ट शिमला तलब की गई है। कहा कि तमाम पहलुओं को जांचने के बाद उद्योपत्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!