Spread the love

मंडी, करंट न्यूज़ : जिला मंडी के नगवाईं में हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को हिरासत में लिया है।

*अचानक बढ़ा विवाद, घायल को कुल्लू रेफर*

जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के बीच अचानक विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। घटना के बाद दोनों घायलों को नगवाईं अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।

*औट पुलिस मौके पर, हथियार बरामद – पुरानी रंजिश बनी वजह*

सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झड़प के पीछे दोनों गुटों की पुरानी रंजिश है।

*7 लोग हिरासत में, गहन जांच में जुटी पुलिस*

पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। औट थाना पुलिस घटना के वास्तविक कारणों और सभी की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!