कुल्लू, करंट न्यूज़ : मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी बस आज सुबह करीब 6 बजे हादसे का शिकार हो गई। बस नंबर HP-38-9738 कुल्लू में पुलिस लाइन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री, एक ड्राइवर और एक कंडक्टर शामिल थे।
*सभी को आईं मामूली चोटें, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कराया भर्ती*
हादसे में सभी 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
*घायलों की पहचान*
1. श्याम लाल पुत्र लाला राम, निवासी बास्कोला, डा. कटराई, तहसील व जिला कुल्लू, उम्र 45 वर्ष।
2. कृष्ण थापा पुत्र ईमान थापा, निवासी व.डा. बंदरोल, तहसील व जिला कुल्लू, उम्र 42 वर्ष।
3. छाया देवी पत्नी राकेश कुमार, निवासी गांव कुठेड, डा. सिहुंती, तहसील व जिला पठानकोट, उम्र 25 वर्ष।

4. राकेश कुमार पुत्र सरदारी लाल, निवासी गांव कुठेड, डा. सिहुंती, तहसील व जिला पठानकोट, उम्र 31 वर्ष।
5. बस चालक मनमोहन सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव भुट, डा. खरोटा, तहसील चवाड़ी, जिला कांगड़ा, उम्र 42 वर्ष।
6. बस परिचालक प्रवीण सिंह पुत्र लाभ सिंह, निवासी गांव खन्नी, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 46 वर्ष।
एसपी अभिषेक सेकर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है।