Spread the love

चंबा : सोमवार सुबह तड़के लगभग 4 बजे हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में चुवाड़ी के ककीरा में पर्यटकों से भरी एक इनोवा कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत की हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गए।

मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते एक इनोवा कार HP 01M-2961 सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त उसमें 10 लोग सवार थे। जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 1 महिला, 4 पुरुष और 1 बच्चा शामिल हैं, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक एक ही परिवार से थे। घायलों में 1 महिला, 1 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

मृतकों की पहचान ललित भाई फतनानी, ममता बैन (पत्नी ललित भाई फतनानी), काजल (पत्नी प्रियांक भोपाली), प्रियांक भोपाली, मास्टर दियांश (पुत्र प्रियांक भोपाली) तथा जसवंत कुमार (पुत्र हरि सिंह) के तौर पर हुई है।

जबकि, घायलों में 31 वर्षीय मयंक ललित भाई फतनानी निवासी फ्लैट नं. 25, सिंधी कॉलोनी, यूनियन बैंक के पास, गोगा सर्कल, भावनगर, गुजरात, 31 वर्षीय फोरम बैन मयंक फतनानी, 3 वर्षीय मास्टर जियान्श तथा 3 वर्षीय प्रियंशी शामिल हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कराया गया है।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके आज से के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना मेें छः लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिला के लाहड़ू- तुणुहट्टी मार्ग पर ककीरा के पास हुई दुर्घटना में छः लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को ईलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगतोें की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!