शिमला : हिमाचल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को बनाए रखना पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने होली लॉज में पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है, इसलिए उनके मनोबल को बनाए रखना बेहद जरूरी है।
उन्होंने पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों के लिए अभी से जुटने के लिए कहा।
उन्होंने रणनीति बनाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को और मजबूत बनाना अब सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।