Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान आज 29 मार्च से शुरू कर दिया गया है। इसके तहत 14 और 15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को टीका लगाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के कोल्ड चेन स्थल निर्धारित किए गए हैं। अधिकतर स्थलों पर वैक्सीन भी उपलब्ध करवाई गई है।

खास बात यह है कि बाजार से करीब ₹11000 में मिलने वाला एचपीवीट टीका अब अस्पतालों में निशुल्क लगाया जा रहा है। इससे पहले सर्वाइकल कैंसर के लिए सरकारी स्तर पर दवाइयां दी जाती थी।

टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी भी दी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने बताया कि अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी हो गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपनी 14 और 15 वर्ष की बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाए। ताकि उन्हें भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों से बचाया जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कुल्लू में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 4216 किशोरियों का पंजीकरण किया है। यह जीवन रक्षक टीका निशुल्क लगाया जा रहा है।

बताया कि एचपीवी वैक्सीन एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है जो हुमन पेपिल्लोमा वायरस के संक्रमण से बचाता है यह वाइरस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) का मुख्य कारण माना जाता है। यह जननांगों के मस्सों और अन्य कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!