केलंग, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ से मान्यता प्राप्त जिला बास्केटबॉल संघ लाहुल स्पीती ने रविवार को अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिसमें जिला बास्केटबॉल संघ ने सर्वसहमति से अंकुर राणा को अध्यक्ष एवं मदन बौद्ध को महासचिव की कमान सौंपी। जबकि वरिष्ठ सदस्य संजय अंगरूप को चेयरमैन और राजीव कारवा को मुख्य सलाहकार चुना गया।
उसके बाद अध्यक्ष अंकुर राणा ने जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए अली जॉन सिंह प्रेमी, दीपक शर्मा, नीलेप बौद्ध को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह, अरविंद राणा व वीरेंद्र ठाकुर को संयुक्त सचिव नियुक्त किया।
जबकि निखिल राणा को कोषाध्यक्ष, मोहन कपूर को मीडिया प्रबंधक, अमित योब्रांगपा को सोशल मीडिया संयोजक और शेफ़ाली बोध को सोशल मीडिया सह-संयोजक चुना।

इसके साथ ही शिरीश बौद्ध और संगीता को चयन कमेटी हेड, सूरज त्यागी और नेहा बोध टेक्निकल हेड चुना गया। करण महंत, राहुल बोध, अर्श शाशनी, प्रशांत शर्मा और पुष्प राज कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। जिला बास्केटबॉल संघ बास्केटबॉल के विकास के लिए काम करेगा और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
जिला बास्केटबॉल संघ लाहुल स्पीती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकुर राणा ने कहा कि वह नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित करते जिला में बास्केटबॉल खिलाड़ियों को तैयार करेंगे।
ताकि आने वाले समय वह किसी भी स्तर की प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। कहा कि जिला में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।

वहीं, नवनिर्वाचित महासचिव मदन बोध महासचिव ने कहा कि नई कार्यकारिणी के साथ मिलकर लाहुल स्पीती में बास्केटबॉल के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इसके साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का भी हर संभव प्रयास किये जायेंगे।